PATNA : बिहार के नये राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज अपनी जिम्मेदारी संभालेंगें. नए राज्यपाल को पटना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस उन्हें राजभवन के राजेंद्र मंडप में शपथ दिलवाएंगे. आज दोपीर साढ़े 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

फागू चौहान को दी गई विदाई
लगभग तीन साल से भी ज्यादा समय तक बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब मेघालय के राज्यपाल बने फागू चौहान को गुरुवार की रात समारोह में विदाई दी गई. अब आज बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
नए राज्यपाल के शपथ समारोह के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी, बिहार सरकार में शामिल मंत्रिगण मौजूद रहेंगे.
कौन हैं राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर
राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश में 2021-07-13 से लेकर अब तक राज्यपाल के पद पर काम कर रहे हैं. राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 13 जुलाई, 2021 को हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. राजेंद्र अर्लेकर गोवा की राजनीति का अहम चेहरा हैं. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले अर्लेकर गोवा के विधायक और फिर मंत्री भी रहे हैं.
- Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की बच्ची लापता! नवगछिया की घटना से गांव में दहशत
- पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety विभाग की कार्रवाई, खराब पनीर और कीड़े वाली ब्रेड मिली
- Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

















