छपरा जहरीली शराब कांड: विजय सिन्हा के नेतृत्व में बीजेपी के सभी नेता पहुंचे राजभवन

पटना : छपरा जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है.

अब तक 50 से ज्यादा लोगों की कथित मौत हुई है. इसी मामले को लेकर बिहार के

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में सभी विधायकों और एमएलसी राजभवन पहुंचे.

जहां राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे और छपरा में हुई मौत को लेकर राज्यपाल को अवगत करायेंगे.

नीतीश सरकार नहीं कर रही कोई कार्रवाई

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और विधान परिषद के

नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात करने बिहार विधानमंडल से निकले.

इस दौरान विपक्ष ने छपरा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत का आरोप लगाया.

नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

विपक्ष 4 दिनों से सदन में चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार अभी तक कोई भी चर्चा नहीं की है.

vijay sinha1 5 22Scope News

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत बीजेपी के शिष्टमंडल ने छपरा का दौरा किया. उन्होंने परिजनों से मिलकर मौत की वजह और वहां चल रही पुलिसिया कार्रवाई का जायजा लिया.

जहरीली शराब से अब तक 53 लोगों की हुई मौत

शराबबंदी वाले बिहार के सारण जिले के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 53 लोगों की मौत हो गई. कई लोग अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं. आलम ये है कि कई गांवों में मातम छा गया. छपरा के बहरौली गांव का भी ऐसा ही हाल है. यहां एक साथ 11 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई.

उधर, पुलिस इस मामले में पूरे सारण जिले में छापेमारी कर रही है. अब तक शराब के कारोबार से जुड़े 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. चार हजार लीटर से अधिक अवैध शराब भी जब्त की गई है. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है.

छपरा जहरीली शराब: बैकफुट पर नीतीश सरकार

बिहार में 2016 में नीतीश सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर बैन लगाया था. शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले में नीतीश कुमार सरकार बैकफुट पर है. बीजेपी सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है. उधर, पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, पुलिस अभी तक ये नहीं बता पाई है कि इस मामले में मुख्य आरोपी कौन है और पुलिस ने जिन 126 लोगों को गिरफ्तार किया है, क्या उनमें से किसी का जहरीली शराब से मौतों के इस ताजे मामले में कोई संबंध भी है या नहीं. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूरे सारण जिले में छापेमारी हो रही है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...