बीमा भारती ने सांसद पप्पू से की मुलाकात, दे सकते हैं समर्थन

पूर्णिया : रुपौली विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव बीमा भारती को उपचुनाव में अपना समर्थन दे सकते हैं। सांसद पप्पू यादव संसद से अपना शपथ लेने के बाद रुपौली पहुंचे और बीमा भारती से मुलाकात भी किया था। जहां इन दोनों का बीमा भारती के द्वारा बुके देने का फोटो भी सामने आया है।

आपको बता दें कि रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद प्रत्याशी बीमा भारती, जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह मैदान में है। अगर बीमा भारती को सांसद पप्पू यादव का समर्थन मिलता है तो दूसरे प्रत्याशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीमा भारती मेरी बेटी जैसी है। मैं इसके लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता से बात कर रहा हूं। जल्द ही फैसला आ जाएगा। जिसे मैं आप लोग के समक्ष रखूंगा।

यह भी पढ़े : पप्पू ने कहा- बिहार के साथ भेदभाव नहीं रुका तो सीमांचल को अलग राज्य बनाने की करेंगे मांग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...