रामकृष्ण मिशन आश्रम के पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों में मिला बर्ड फ्लू

रांची: राजधानी में एक बार फिर बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है। मोरहाबादी-बरियातू क्षेत्र में मुर्मी और अंडे की बिक्री पर पुरी तरह से राेक लगा दिया गया है।

 मोरहाबादी क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन आश्रम के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू मिला है। आश्रम की ओर से  पांच दिन पहले भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को कुछ चूजों के सैंपल भेजे गए थे।

उसमें एचऽएन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आश्रम के सभी मुर्गियों-बत्तखों को मारने और अंडों को नष्ट करने का निर्देश दिया है।

वहीं आश्रम के एक किमी दारे में मुर्गी-बत्तख और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

आश्रम के 10 किमी दायरे में बाहर से मुर्गी-अंडा लाने- ले जाने पर भी रोक लगा दी है।

डीसी के आदेश के बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी और स्थास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। आश्रम की 300 से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मारा जाएगा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्वे शुरू होगा।

जिन पोल्ट्री फॉर्म और दुकान में मुर्गी व अंडे मिलेंगे, उसे जब्त कर लिया जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में होटल-रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटरों पर भी मुर्गी-अंडे की बिक्री करने पर कार्रवाई होगी।

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आश्रम के एक किलोमीटर दायरे में डोर टू डोर सर्वे होगा।

इस दौरान एक-एक घर की जांच की जाएगी। जिन घरों या पोल्ट्री फार्म में मुर्गी-अंडे मिलेंगे उसे जब्त किया जाएगा।

जब्ती सूची संबंधित लोगों को दी जाएगी, ताकि उसी के आधार पर मुआवजे का भुगतान हो सके।

गौरतलब हैं कि रांची में में पिछले माह होटवार स्थित सरकार के रीजनल पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। फिर प्रशासन ने 2100 से अधिक मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!