Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किये सारे कार्यक्रम

पटना: अहमदाबाद में विमान हादसा में सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी सवार थे। अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोड़ दिया है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने दुःख जाहिर किया। घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और फिर खुद अहमदाबाद भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें – Air India Crash- विमान हादसे में यात्री के साथ ही हॉस्टल के छात्र भी हुए हैं हताहत, आधिकारिक पुष्टि नहीं…

घटना की जानकारी के बाद भाजपा ने अब अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बिहार में भी भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए बिहार भाजपा की तरफ सोशल मीडिया X पर जानकारी दी गई है कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी बिहार के आज निर्धारित सभी राजनीतिक कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित किये जाते हैं। इसके साथ झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिक्रम के विधायक ने सांसद पप्पू यादव को कह दिया…

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...