आजादी की 75वीं वर्षगांठ: बीजेपी मना रही विभाजन की विभीषिका दिवस, देशभर में आज निकालेगी मौन जुलूस

जेपी नड्डा मौन जुलूस में होंगे शामिल

नई दिल्ली : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं. वहीं बीजेपी

1947 में देश के विभाजन के कड़ुवे दौर को भी अनोखे अंदाज में याद करने जा रही है.

बीजेपी विभाजन की विभीषिका की याद में आज देशभर में मौन जुलूस निकालेगी.

तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकालेंगे

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पांच बजे दिल्ली के जंतर मंतर से

विभाजन विभीषिका दिवस को मनाने की शुरुआत करेंगे और मौन जुलूस में शामिल होंगे.

बताया जा रहा है कि नेता और कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकालेंगे और भारत के बंटवारे के दौर की विभिषिका को याद करेंगे.

यूपी में सीएम योगी निकालेंगे पैदल मार्च

बता दें कि आज ही के दिन यानी 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान दो अलग देश बन गए थे, इसलिए आज के दिन को विभाजन विभिषका दिवस रूप में बीजेपी मनाने जा रही है. इस मौके पर देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों और महापुरूषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम भी किया जाएगा.

विभाजन की विभीषिका की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी आज विभाजन विभाषिका दिवस मना रही है. शाम 5 बजे 300 प्रतिभागी लोकभवन के बाहर इकट्ठा होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शाम साढ़े पांच बजे मौन पैदल मार्च निकाला जाएगा. सीएम योगी सरदार पटेल की प्रतिमा और भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इस मौके पर सीएम योगी विभाजन की विभीषिका की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे.

हरियाणा की खट्टर सरकार भी मना रही विभाजन विभीषिका दिवस

हरियाणा में भी आज विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके कुरुक्षेत्र में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे. वहीं, गुरुग्राम में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Saffrn

Trending News

Jharkhand LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से बढ़े खाने के...

झारखंड में कमर्शियल गैस की कमी से ठेले-खोमचे बंद, खाने के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट में मेन्यू कटौती, कई जगह कोयले पर बन रहा खाना।Jharkhand...

Dhanbad Gas Leak Incident: बंद BCCL प्लांट में जहरीली गैस रिसाव,...

 धनबाद के मुनीडीह स्थित बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत, चोरी की नीयत से घुसे थे आरोपी, कई लोग...

Ranchi Murder Case: झखराटांड़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का...

 रांची के रातू क्षेत्र में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला उजागर, मुंहबोले भाई पर हत्या और गुप्त अंतिम संस्कार का आरोप,...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: 350 सहायक आचार्यों को इस माह मिलेगा...

 झारखंड में 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए पूरी अपडेट।Jharkhand Teacher Recruitment Update...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img