R. K. Singh सहित इन नेताओं को BJP ने किया निष्कासित, देना होगा शो-कॉज नोटिस का जवाब

R.K. Singh Expelled: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में जीत दर्ज के बाद पहला एक्शन अपने ही पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर लिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इनके ऊपर पार्टी ने कई सारे आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि आर.के. सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की है. उनके हालिया बयानों और आचरण में अनुशासनहीनता साफ देखने को मिली है. जिसे देखते हुए पार्टी ने इनके ऊपर यह कार्रवाई की है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आर.के. सिंह अपने बयानों के जरिए लगातार बीजेपी की मुश्किले बढ़ा रहे थे. बिहार चुनाव के दौरान आर.के. सिंह ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे पार्टी की स्थिति असहज हो गई थी. जिसे देखने के बाद सभी यह कयास लगा रहे थे कि चुनाव के बाद बीजेपी आर.के. सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है. अंततः पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.

Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 2 22Scope News

R. K. Singh Expelled: पीके का समर्थन करते नजर आ रहे थे आर.के. सिंह

वहीं इस सब के बीच आर.के. सिंह प्रशांत किशोर को समर्थन देते हुए नजर आ रहे थे. चुनाव के दौरान आर.के. सिंह, प्रशांत किशोर के बयानों का खुलकर समर्थन करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं चुनाव के दौरान भी यह देखने को मिल की वह पार्टी की सभाओं से काफी दूरी बनाए हुए थे. चुनाव के बीच पार्टी ने आर.के. सिंह पर कोई एक्शन नहीं लिया. बीजेपी इस बात को भली-भांति जान रही थी कि यदि चुनाव के दौरान इन पर किसी भी प्रकार का एक्शन लिया गया तो, विपक्ष इसे बड़े मुद्दे के रूप में भुना सकता है. वहीं चुनाव के खत्म होने के बाद बीजेपी तुरंत एक्शन में आकार आर.के. सिंह पर कार्रवाई कर दी.

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री से मिले चिराग पासवान 

55 4 22Scope News

R. K. Singh Expelled: इन नेताओं पर भी एक्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आर.के. सिंह के अलावा बीजेपी ने दो और नेताओं पर एक्शन लिया है. बीजेपी ने विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को भी पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी का मानना है कि आर.के. सिंह के अलावा इन लोगों ने भी कई सारी पार्टी विरोधी गतिविधियां की है. बता दें,  प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने  तीनों नेताओं को शो-कॉज नोटिस भेजा है और हफ्ते के अंदर इनके जवाब मांगा है.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...