BJP ने जन सुराज को दिया बड़ा झटका, आशुतोष कुमार ने भी थामा दामन…

पटना: बिहार में सत्ताधारी दल BJP ने जन सुराज के प्रशांत किशोर को बड़ा झटका दिया है। जन सुराज कद्दावर नेता पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने BJP की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही भूमिहार ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार और नागमणि की पत्नी सुचित्रा सिन्हा ने भी BJP का दामन थामा है। पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, नागमणि और आशुतोष कुमार के साथ उनके समर्थकों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें – तेज गति से होगा बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण- मुख्य सचिव

BJP की सदस्यता लेने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से प्रेरित हो कर सदस्यता लिया है। उन्होंने कहा कि हम SIR से वे काफी प्रभावित हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैला रहा है लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है और एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

इसके साथ ही आशुतोष कुमार ने कहा कि मैं 1990 के अत्याचार से परेशान हो कर आज BJP का में शामिल हुआ है। वह एक ऐसा दौर था जब बिहार में लोगों की जाति पूछ कर उन्हें मारा जा रहा था। उस दौर को बिहार की जनता वापस नहीं आने देना चाहती है और हम जनता के साथ हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कैबिनेट की बैठक में छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img