BJP को लगा झटका, दर्जनों नेताओं ने थामा JMM का दामन

भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्यामनंदन लोहरा और अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी जेएमएम में हुए शामिल

लोहरदगा : BJP को लगा झटका- झारखंड के मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों से

प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा आदिवासी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम नंदन लोहरा

एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी के

नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोहरदगा जिला झामुमो कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

जिसका स्वागत झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के द्वारा

माला पहनाकर एवं पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया गया.

jmm1 22Scope News

BJP को लगा झटका: राज्य के विकास में बीजेपी बाधक- श्याम नंदन लोहरा

इस दौरान भाजपा से झामुमो का दामन थामने वाले श्याम नंदन लोहरा ने कहा कि

भाजपा राज्य के विकास में बाधक साबित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि झामुमो की रीढ़ झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी वर्ग के लोगों को चुनाव के दौरान किए वादे पर खरा उतरते हुए विकास की इबारत लिखने का सराहनीय कार्य कर दिखाया है.

jmm12 22Scope News

बीजेपी नेता करते हैं कूटनीति राजनीति- अशफाक अंसारी

इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी ने झामुमो का दामन थामते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिर्फ कूटनीति राजनीति करने में जुटे हुए हैं, ऐसे पार्टी से राज्य व देश का विकास समझ से परे लगता है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को अपने किए सभी वादे को शत प्रतिशत पूरा कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ नली गली का मुद्दा रह गया है.

हेमंत राज में बह रही विकास की गंगा- मोजम्मिल अहमद

मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्य से पूरे राज्य के सभी क्षेत्रों में लोगों का जुड़ाव झामुमो से हुआ है. उन्होंने कहा कि हरदिल अजीज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने का काम कर दिखाया है. जिससे विपक्षी पार्टी के नेताओं की रातों का नींद गायब हो गया है. उन्होंने कहा कि श्यामनंदन लोहरा और अशफाक के पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से लोहरदगा जिला में झामुमो का जनाधार मजबूत होगा.

BJP को लगा झटका: इन नेताओं ने थामा झामुमो का झंडा

झामुमो में आशिफ राजा, सुरेंद्र उरांव, संतोष यादव, फिरोज शाह रिजवान, संतोष कुमार, मोइन अंसारी, उमर अंसारी, जितू कुमार, आनंद कुमार, विश्वास उरांव, गुलाम खान, किशन अंसारी, संदीप लोहरा, अमन लोहरा, सकिन्न लोहरा, साजिद अंसारी, जुम्मा अंसारी, जबील्लाह अंसारी, अभय कुमार, आनंद कुमार विश्वास, साहिल अंसारी शामिल हुए. मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, पूर्व जिला युवा सचिव अख्तर अंसारी, शेन्हा बिसुत्री, अध्यक्ष अफरोज आलम, महिला मोर्चा के मनीषा कच्छप सहित कई नेता मौजूद रहे.

रिपोर्ट: दानिश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates