बहराइच हिंसा पर भाजपा का अखिलेश पर पलटवार, कहा – सपा का इतिहास ही दंगा-दंगाई

डिजीटल डेस्क : बहराइच हिंसा पर भाजपा का अखिलेश पर पलटवार, कहा – सपा का इतिहास ही दंगा-दंगाई। गत दिनों बहराइच में हुई हिंसा पर सीएम योगी और शासन-प्रशासन स्तर जारी कार्रवाई के बीच सियासत भी शुरू हो गई है।

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और पूर्व मुख्यमंत्री ने बहराइच हिंसा के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप मढ़ा तो जवाब में सोमवार को भाजपा ने भी पलटवार किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा का तो इतिहास ही दंगा और दंगाइयों से भरा पड़ा है।

भूपेंद्र चौधरी बोले –सपा के राज में पूरे प्रदेश दंगाइयों के हवाले रहा

राजधानी दिल्ली पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव के सियासी आरोपों पर जमकर पलटवार किया।

भूपेंद्र चौधरी बोले – ‘…जितने भी दंगे हुए हैं, आप उसका इतिहास देखेंगे तो समाजवादी पार्टी के समय पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले रहा।…और हमेशा सरकारें और समाजवादी पार्टी के लोग दंगाइयों के साथ खड़े रहे हैं।…तो ये उनका इतिहास है।

….उसके अनुभव के आधार पर रामगोपाल जी बोल रहे हैं…भारतीय जनता पार्टी – हमारी सरकार योगी जी के नेतृत्व में पूरे 7 वर्षों में एक भी जगह दंगा नहीं हुआ।

…और जहां छुटपुट घटनाएं हुई भी हैं, सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ विधिसम्मत कठोरतम कार्रवाई की है’।

मैनपुरी में सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव। साथ बैठे हैं शिवपाल यादव भी।
मैनपुरी में सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव। साथ बैठे हैं शिवपाल यादव भी।

अखिलेश यादव बोले थे – साजिशन भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर कराया है दंगा

इससे पहले सोमवार की सुबह यूपी के मैनपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच हिंसा को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था।

अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘…भाजपा सारी संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है। भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया है। वजह भी साफ है कि चुनाव आ गया है। सवालों के जवाब न देने और राजनीतिक लाभ लेने के भारतीय जनता पार्टी ने ये साजिश रची है।

वहां पर्याप्त प्रशासन और पुलिस का इंतजाम नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिसको चाहे गिरफ्तार करा दे। पत्रकारों की भी कराई जा रही है।

…भाजपा किसी को न्याय नहीं दे सकती है। इस बार जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी। ये सरकार जाने वाले लोगों की है। उनके पास समय नहीं है। उपचुनाव में जनता इन लोगों को हराकर विदाई का रास्ता खोल देगी’।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...