कल रांची में भाजपा का अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम होगा, चंपई सोरेन लेंगे बीजेपी की सदस्यता

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में 30 अगस्त 2024 को 2 बजे दोपहर से प्रदेश बीजेपी द्वारा गोलचक्कर मैदान, धुर्वा में भव्य अभिनंदन एवं मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कल भाजपा का अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम

इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी और  नेतागण शामिल होंगे।

10 बजे से काव्स रेस्टुरेंट में होगी बैठक

इसके पूर्व बीजेपी प्रदेश कार्यालय के समीप काव्स रेस्टुरेंट में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत वाजपेई, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल होंगे।

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...