Commercial Advertisment

BJP ने उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने के दिए संकेत

PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के बीजेपी ने संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी से अच्छे संबंध रहे हैं. वे एनडीए के समय में मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि जेडीयू से नाराज सभी नेता का बीजेपी में स्वागत है.

जेडीयू के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमेशा शंका में रहते हैं. उन्हें हमेशा डर रहता है. अरविंद सिंह ने यह बातें उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली एम्स में बीजेपी नेताओं के मुलाकात के सवाल के जवाब में कहा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का उपेंद्र कुशवाहा से दिल का नाता हैए इसलिए उनके स्वास्थ्य का हाल जानने बीजेपी नेता गये थे. हालांकि जेडीयू नेता को भी उनसे मुलाकात करने जाना चाहिए था.

arvind on upendra 22Scope News

दिल्ली के एम्स में बीजेपी और उपेंद्र की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

upendra kushwaha 2 22Scope News

दिल्ली एम्स में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे. शुक्रवार को बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, संजय टाईगर और बीजेपी नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेन्द्र पासवान ने मुलाकात की थी.इसके बाद ही उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी की दोबारा नजदीकियों के कयास लगाए जा रहे हैं.

जेडीयू नेताओं ने साधी चुप्पी

हालांकि उपेंद्र कुशवाह से बीजेपी नेताओं की मुलाकात पर जेडीयू नेताओं ने चुप्पी साध ली है लेकिन सहयोगी दल आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी में भगदड़ मचने वाली है. इसलिए बीजेपी के नेता दूसरे दलों के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं.

बीजेपी के उपेक्षित नेता तलाश रहे हैं दूसरा आशियाना: कांग्रेस

asit on upendra 22Scope News

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अशित नाथ तिवारी ने कहा है कि

जिन नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है उन नेताओं की तस्वीर को आप ध्यान से देखिए यह वह नेता वे हैं जो बीजेपी में

खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए वह दूसरे दलों में

सम्मान पाने के लिए घूम रहे हैं लेकिन बीजेपी के यह नेता

उपेंद्र कुशवाहा से क्यों मिले हैं. यह तो

उपेंद्र कुशवाहा या फिर बीजेपी के नेता ही बता सकते है.

पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में पहले भी पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं.

उन्होंने डिप्टी सीएम बनने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन

सीएम नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया था कि

जेडीयू से कोई भी डिप्टी सीएम नहीं बनेगा. ये मुलाकात

उस वक्त हुई है जब उपेंद्र कुशवाहा राजद और जदयू के ऊपर सवाल भी उठाते रहे हैं.
रिपोर्ट: राजीव कमल

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...