Crime News: हेसल Ring Road पर मिले शव का खुलासा, पत्नी ने रची थी Murder की साजिश

 Crime News: अनगड़ा थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को मिले अज्ञात शव की पहचान विजय लोहरा के रूप में हुई। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रची, आरोपी गिरफ्तार।


Crime News रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल स्थित रिंग रोड के सर्विस रोड पर 10 फरवरी की रात मिले 35 वर्षीय अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान कांके थाना क्षेत्र के ग्राम हुसीर निवासी विजय लोहरा के रूप में हुई है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की 29 वर्षीय पत्नी नीतू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 Crime News: प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार के अनुसार जांच में सामने आया कि नीतू देवी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति विजय लोहरा को इसकी जानकारी मिलने के बाद वह इस संबंध का विरोध करने लगा। इससे नाराज होकर नीतू ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर उसकी हत्या कराई गई।


Key Highlights

  1. 10 फरवरी को हेसल रिंग रोड पर मिला था अज्ञात शव

  2. मृतक की पहचान विजय लोहरा के रूप में हुई

  3. पत्नी नीतू देवी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश

  4. दिन में अपहरण, रात में सर्विस रोड पर फेंका गया शव

  5. सुपारी किलर्स और प्रेमी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी


 Crime News:दिनदहाड़े अपहरण, रात में फेंका गया शव

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि 10 फरवरी की दोपहर कुछ अज्ञात लोग कार से आए और विजय लोहरा को अपने साथ ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। रात करीब आठ बजे शव को हेसल रिंग रोड के सर्विस रोड पर फेंक दिया गया।

शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी नीतू देवी पुलिस के सवालों के आगे टूट गई और उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

 Crime News:सुपारी किलर और प्रेमी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही, उसके द्वारा चिह्नित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सुपारी किलर्स, अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और आरोपी के प्रेमी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...