जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बम बनाने वाला सामान बरामद

गयाजी : गयाजी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के लाडूईया पहाड़ स्थित सिंघवा स्थान के जंगली इलाके की एक गुफा से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लगभग 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 150 कमर्शियल इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर और एक हजार कोदेक्स कमर्शियल तार बरामद किया है।

यह सामग्री नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी – सुरक्षाबल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इन विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। सुरक्षाबलों की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के कारण समय रहते इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Gaya Police 1 2 22Scope News

Gaya Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टोटो मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...