बीजेपी ने लालू प्रसाद को पहली बार हल्दी लगाकर मुख्यमंत्री बनाया – सम्राट चौधरी

सहरसाः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज सहरसा के रेन्वो रिसोर्ट में बिहार सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक जितने सरकार बनी सबको भाजपा ने अपना समर्थन दिया. कर्पूरी ठाकुर जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तब भी भाजपा का ही समर्थन प्राप्त हुआ था. लालू प्रसाद जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तब भाजपा ने ही 39 विधायक का सपोर्ट देकर कर पहली बार हल्दी लगाया और मुख्यमंत्री बनाया. बिहार के जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, इनको तो भाजपा ने 05 बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन ये मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री है और प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं.

इसे भी पढ़ेंः बिहार में विधानसभा में नियुक्ति घोटाला बड़े पैमाने पर: विजय

सम्राट चौधरी ने कहा कि सहरसा में इतना सुंदर हवाईअड्डा है, लेकिन इनका निर्माण और इनको चालू नहीं किया जा रहा है. प्रधानमंत्री कहते हैं मुझे जमीन दो और हम एयरपोर्ट देगें लेगें. यह मुख्यमंत्री अपने घर में जमीन नही दे पा रही है. हम कहते हैं कि यह कल्याण विगहा में जमीन दें. हम वहां हवाईअड्डा बनावा देगें. वहीं उन्होंने सहरसा नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर बैन प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा नेता स्वर्गीय संजीव झा की पत्नी ने जनता दल के नेता की पत्नी को हरा दिया. यह सहरसा बीजेपी के कार्यकर्ताओं की जीत है. आगमी 2024 की लोकसभा सीट और कोसी में विधानसभा के 13 सीटों पर 2025 में आपार मतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमलोग संकलिप्त हैं.

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...