Highlights
पटना : बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में आज मुंगेर के राजद जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह राजद के लिए मुंगेर में बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार को सजाने का काम किया है इस कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
पार्टी के मात्र सदस्य ही नहीं BJP परिवार के सदस्य हो गए हैं
इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मंजेश कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु, टिंकू कुमार, निरंजन राय तथा राम बालक मंडल प्रमुख हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से आप सभी पार्टी के मात्र सदस्य ही नहीं भाजपा परिवार के सदस्य हो गए हैं।
यह भी देखें :
डॉ. जायसवाल ने कहा- आज कई पार्टियां है जिनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है
डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज कई पार्टियां है जिनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है, एक परिवार के लोग ही पार्टी के सर्वोच्च कुर्सी पर विराजमान होते हैं लेकिन, भाजपा में कोई कार्यकर्ता ही सर्वोच्च स्थान पर जाता है। भाजपा किसी परिवार की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने भाजपा में आए लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे भाजपा और एनडीए को मजबूत करने का कार्य करें और क्षेत्र में जाकर बिहार को विकसित बिहार बनाने में जुट जाएं।