प्रदेश से Mafia का होगा खात्मा, उप मुख्यमंत्री ने कहा ‘लगातार लग रहा अंकुश’

commercial advertisement
Ad

पटना: सीएम नीतीश के साथ इस बार जब से भाजपा सरकार में आई है और विजय सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री के साथ खनन विभाग की जिम्मेवारी संभाली है तब से लगातार अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कार्यरत हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने कई नियम कानून भी बनाये हैं और विभागीय स्तर पर विजय सिन्हा खुद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार और विभाग लगातार काम कर रही है।

विभागीय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और अब माफियाओं पर अंकुश लगने लगा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अब आम लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कल हमने हेलीकाप्टर से बालू घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही छपरा के डोरीगंज में अवैध खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया है। इस दौरान तीन हजार ट्रक और करीब 15 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया है। पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय थाना की भी मदद ली जा रही है साथ ही थाना प्रभारी की जिम्मेवारी तय की जा रही है।

ट्रकों में अब 90 प्रतिशत ओवरलोडिंग बंद करवाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 463 पीला बालू घाट हैं जबकि 523 सफेद बालू घाट हैं। इन सभी बालू घाटों में वर्तमान में 193 संचालित हैं। सभी क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को भी जिम्मेवारी दी जा रही है और राज्य में माफियागिरी पूर्ण तरीके से बंद करवाया जायेगा। अवैध खनन रोकने की दिशा में बिहार पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   कल से शुरू होगा Assembly Session, हंगामे के आसार, नेताओं ने कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Mafia Mafia Mafia Mafia

Mafia

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...