भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में BJP का धरना प्रदर्शन

मधुबनी/भागलपुर/बक्सर : बिहार के अलग-अलग जिला समाहरणालय के सामने डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा एकदिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शित किया गया है। बिहार के मधुबनी, भागलपुर और बक्सर में बीजेपी की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया है। धरना में बिस्फी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर अंबेडकर को जिस तरह से अपमान किया है, उसे जबतक माफी नहीं मांगेगे तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने जानकारी देते हुए कहा कि लालू यादव की यह अपमान बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Goal 22Scope News

बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा बिहार, BJP ने भागलपुर में धरना देकर मांफी मांगने को कहा…

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मील रहा है। भाजपा भागलपुर इकाई द्वारा स्टेशन चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। इस धरना का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार ने बाबासाहब का अपमान किया है। वह न केवल निंदनीय है बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह देश कभी ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Bha BJP 22Scope News
बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा बिहार, BJP ने भागलपुर में धरना देकर मांफी मांगने को कहा…

लालू परिवार को देश से और संविधान निर्माता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

आपको बता दें कि लालू परिवार को देश से और संविधान निर्माता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। धरने में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए और विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर राजद परिवार के द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो विरोध को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस धरना के माध्यम से भाजपा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं करेगी।

बाबासाहब का अपमान नहीं सहेंगे’, बक्सर में BJP का एकदिवसीय धरना

बक्सर के स्टेशन रोड पर भाजपा के नेत्री इंदु देवी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता के  दिए गए डॉ. अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों के पास रखकर अपमानित किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बीते आठ दिन पहले घटी थी, लेकिन अब तक लालू प्रसाद या उनके परिवार की ओर से खेद तक व्यक्त नहीं किया गया है।

Buxar BJP 22Scope News
बाबासाहब का अपमान नहीं सहेंगे’, बक्सर में BJP का एकदिवसीय धरना

बाबासाहब का अपमान है, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय की भावना का भी अपमान है – BJP

उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ बाबासाहब का अपमान है, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय की भावना का भी अपमान है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन हो रहा है। इंदु देवी ने चेतावनी दी कि अगर लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा सड़कों पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला दलित सम्मान और संविधान की गरिमा से जुड़ा है। भाजपा इस अपमान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़े : रामसूरत राय का लालू पर तंज, कहा- बिना किसी वजह के किसी पर सवाल नहीं उठाती BJP

अमर कुमार, राजीव ठाकुर और धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img