पटना: बिहार सरकार में भाजपा कोटे से उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और पशुपालन मंत्री रेणू देवी ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार में अडानी ग्रुप की तरफ से 16 सौ करोड़ रूपये का निवेश हुआ है। बिहार में अडानी ग्रुप का यह पहला प्रोजेक्ट है उनका बिहार में अभी और भी निवेश करने की कई योजनाएं हैं। बिहार की उद्योग नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है।
पटना में फाइव स्टार होटल बना और आगे भी तीन फाइव स्टार होटल बनने की राह पर है। बीरचंद पटेल पथ मार्ग में सुल्तान पैलेस और होटल अशोक और पुरानी बस स्टैंड पर फाइव स्टार होटल बनाने की योजना पर काम हो रहा है। विभाग इस काम को पूर्ण करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही बिहार में और भी निवेश देखने को मिलेगा।
वहीं पशुपालन मंत्री रेणू देवी ने बांग्लादेश की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा निंदा की और कहा कि यह घटना पुरे विश्व के लिए शर्मनाक है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमला हो रहा है। उन्होंने बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में होने की भविष्यवाणी करने संबंधी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ही बंटवारे की राजनीति करती है। कांग्रेस ने ही देश को बांटा है और अभी भी टुकड़े टुकड़े गैंग के रूप में काम कर रही है।
इस टुकड़े टुकड़े गैंग का मंसूबा एनडीए कभी भी सफल नहीं होने देगा। वहीं लालू परिवार के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल किये जाने पर रेणू देवी ने कहा कि जो जैसा करेगा उसे वैसा भुगतना ही होगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
BJP BJP BJP
BJP
Highlights


