Ranchi : सरला बिरला यूनिवर्सिटी में छापेमारी मामले में भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, कर दी ये मांग…

Ranchi : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव का नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार को मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया है कि सरला बिरला यूनिवर्सिटी एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जो छापेमारी हो रही हैं उस पर विस्तृत जांच कराया जाए।

Ranchi : सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन रेड कर रही है

इस मामले में बीजेपी के सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 3 नवंबर 2024 को बीजेपी ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर आशंका का जताई थी कि चुनाव के दरम्यान सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन मिलकर स्कूलों में रेड कर सकती है या भाजपा नेताओं की हत्या भी करवा सकते हैं।

चुनाव घोषणा के बाद से कई शैक्षणिक संस्थाओं में सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन रेड कर चुकी है। जिस तरह चुनाव आयोग का भय दिखाकर स्कूल परिसरों को टारगेट कर छापामारी कर रही है उससे न सिर्फ स्कूल का नाम खराब हो रहा है बल्कि बच्चों एवं परिजन भी सकते में हैं। रांची जिला प्रशासन पूरी तरीके से सरकार के आदेश पर सरकार में शामिल पार्टियों के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। इस प्रतिनिधिमंडल में रोहित शारदा भी शामिल थे।

रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...