Advertisment

सदन के बाहर उलझे BJP-RJD विधायक, एक दूसरे को देख लेने की दी चुनौती, नहीं रखा मर्यादा का ख्याल

पटना : बिहार विधानसभा में मंगलवार को सदन की गरिमा को तार-तार करने वाला वाक्या सामने आया है. यहां सत्ता और विपक्ष के दो विधायक आपस में भिड़ गए और जमकर एक दूसरे के साथ गाली गलौज की, लेकिन वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने बीच बचाव किया और दोनों विधायकों को शांत कराया. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी और आरजेडी विधायक के बीच सदन के बाहर परिसर में जो कुछ हुआ वह वाकई राजनीति को शर्मसार करता है.

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई. दरअसल दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर जो कुछ हुआ वह आज के पहले बिहार विधानसभा परिसर में शायद ही कभी हुआ हो.

आरजेडी विधायक ने तो बीजेपी विधायक को यहां तक कह डाला कि संभलकर रहो वरना यही पटक कर ठीक कर देंगे. इसके साथ ही विधायक ने सरावगी को गाली भी दी. बीजेपी विधायक पहले तो शांत रहे लेकिन भाई वीरेन्द्र के गाली देने के बाद उन्होंने भी आरजेडी विधायक को होश में रहने के लिए कहा.

रिपोर्ट : शक्ति

Jamtara Cyber Crime News: जामताड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! फर्जी APK...

Jamtara Cyber Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, जामताड़ा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया...

Neha Bora Ink Attack Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच AISA अध्यक्ष...

Neha Bora Ink Attack Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को...

बिहार का मखाना हुआ ग्लोबल: छपरा के खेतों का मखाना, कनाडा-यूरोप...

 बिहार का मखाना अब पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। मिथिलांचल और सीमांचल से शुरू हुआ 'सफेद सोने' का यह सफर अब बिहार...