भाजपा ने विधानसभा पोर्टिको में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए

रांची: बीजेपी विधायकों ने रांची में मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले धरना प्रदर्शन किया। झारखंड विधानसभा पोर्टिको में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।

उन्होंने सरकार पर विधि व्यवस्था कायम करने में असफल होने और सुखाड़ विवाद में कोई तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में अनंत ओझा, अपर्णा सेनगुप्ता, नीरा यादव जैसे कई विधायक शामिल हुए। इन विधायकों ने सुखाड़ को लेकर चिंता नहीं करने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पूरी सहायता देने के लिए तैयारी जताई है, लेकिन राज्य सरकार इसे लेने में कोताही बरत रही है।

केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार से बचने की अपील की है लेकिन राज्य सरकार को यह गंभीरता से नहीं दिखता है। बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने कांग्रेस-झामुमो पर निशाना साधते हुए इंडिया बैनर के तले विपक्षी आंदोलन को हास्यास्पद बताया।

विधानसभा में बीजेपी विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने विधि व्यवस्था की हालत को लचर बताया और बहू-बेटियों की सुरक्षा की चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सात से साठ साल तक कई बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन की दबिश खत्म हो चुकी है।

Share with family and friends: