सभापति ने शीतकालीन सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई

पटना : बिहार विधान परिषद् (MLC) का शीतकालीन सत्र सोमवार 25 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो कि शुक्रवार 29 नवंबर तक चलेगा। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शीतकालीन सत्र से पहले 22 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में शीतकालीन सत्र (208वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई।

सभापति ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की बात कही। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने अपेक्षित सहयोग करने का भरोसा दिया। इस बैठक में संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचेतक विरोधी दल अब्दुल बारी सिदि्दकी, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, बिहार विधान परिषद् के सदस्य प्रमोद कुमार, भूषण कुमार, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा और निदेशक आफताब हबीब उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : तरारी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल, तैयारी पूरी

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JSSC CGL Scam:JSSC CGL घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, कुंदन...

जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में CID ने कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर सिंडिकेट के साथ मिलकर 20 से अधिक अभ्यर्थियों को...

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मौसम, Palamu...

 झारखंड में 7 से 9 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पलामू समेत कुछ जिलों में तेज हवा और...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...