BCM आर्य स्कूल के भार्गव और अनहद बने CCCC 12.0 चैंपियन

नई दिल्ली : लुधियाना के बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भार्गव विनायक और अनहद कौर ने नेशनल इंटर-स्कूल क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट 2024 (CCCC 12.0) का खिताब जीत लिया। यह ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को वाईएमसीए, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के अनुज मिश्रा और आदित्य मिश्रा ने पहला उपविजेता स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना के अगरिम सिंह चौहान और लक्ष्य सिन्हा ने दूसरा उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रैंड फिनाले के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत दो सेमीफाइनल राउंड्स से हुई। शीर्ष तीन स्कोरर टीमों ने फाइनल में एक बार फिर ट्रॉफी के लिए जोरदार मुकाबला किया। CCCC 12.0 ग्रैंड फिनाले युवा प्रतिभा का उत्सव था, जिसमें प्रतिभागियों ने क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड के प्रति अपना कौशल, टीमवर्क और जुनून प्रदर्शित किया।

CCCC 12.0 ऑनलाइन विजेता

पहला पुरस्कार : अद्या सिंह, नोट्रे डेम एकेडमी, पटना
दूसरा पुरस्कार: अभिनव गुप्ता, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लुधियाना
तीसरा पुरस्कार: श्रेय जैन, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लुधियाना

ACAD 2024 विजेता

पहला पुरस्कार : श्रद्धा श्री, सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना
दूसरा पुरस्कार : धैर्य पांडे, डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना
तीसरा पुरस्कार : भार्गव विनायक, बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना

एसीएडी प्लस 2024 विजेता

पहला पुरस्कार : आर्यन सिंह, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
दूसरा पुरस्कार : श्याम कृष्ण शेनॉय ए, वर्जीनिया टेक, यूएसए
तीसरा पुरस्कार : समृद्धि सीनाई सालगांवकर, गोवा डेंटल कॉलेज, गोवा

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...