Jharkhand: झारखंड की राजनीति के लिए बीते कल बड़ी दुखद खबर सामने आई। पूर्व सीएम Champai Soren के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे की मनाली में अचानक मौत हो गई जिससे चंपाई सोरेन के घर-परिवार में मातम पसर गया। आज Champai Soren के पैतृक आवास में झारखंड के नेता मंत्री पहुंचकर उनकी दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधवा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी Champai Soren के पैतृक आवास में पहुंचे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
बता दें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren के पैतृक आवास पहुंचे। Champai Soren और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन से मुलाकात की। स्व वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान इस असह्य दुख की बेला में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।
सीएम हेमंत सोरेन ने भी Champai Soren से की मुलाकात
बता दें सीएम हेमंत सोरेन ने भी आज जिलिंगोडा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी और Champai Soren सहित पूरे परिवार का इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधवाया है।
सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- नौजवान, घर का चिराग़ अगर गुजर जाये तो परिवार के लिए अत्यंत विकट क्षण होता है, साथ ही जुड़े हुए लोगों के लिए भी मर्माहत करने वाला होता है। आज जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी और पूरे परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
Highlights


