धनबाद में बीजेपी ने मशाल जुलूस निकालकर हेमंत सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

धनबादः जिले में गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ एक ओर सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है वहीं दूसरी ओर आगामी 2 दिसंबर को धनबाद विधायक राज सिन्हा जनाक्रोश रैली निकलने वाले हैं। रैली से ठीक पहले धनबाद भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून मंडल और अध्यक्ष राजकुमार मंडल एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मशाल जुलूस निकाला एवं सुबे की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर रांची आए गृहमंत्री अमित शाह, हजारीबाग में कार्यक्रम में होंगे शामिल

वही मीडिया से बात करते हुए जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून एवं संजय झा ने बताया कि धनबाद कोयलांचल में विधि- व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में अब तक नाकाम रही है।

आए दिन व्यावसायियों पर गोलीबारी हो रही है

यही वजह है कि अपराधियों के द्वारा आए दिन व्यावसायियों को गोली मारी जा रही है। उनके प्रतिष्ठानों पर फायरिंग हो रही है और पुलिस अपराधियों तक पहुंच नहीं पा रही है। जिले में कोयला समेत अन्य खनिज संपदाओं की लूट जारी है ऐसे में वर्तमान प्रशासन, पुलिस एवं सरकार से कुछ भी उम्मीद करना बेमानी है।

इन तमाम कुव्यवस्था के खिलाफ विधायक राज सिन्हा के द्वारा आगामी 2 दिसंबर को जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया है वहीं से सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आगाज किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार की मौत, गुस्साए...

Dhanbad: आये दिन Dhanbad के अलग अलग हिस्सों मे सड़क हादसों की सख्याएँ बढ़ रही जिससे लोगों को NH सड़क मे सफर करने से...

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की उच्चस्तरीय...

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा...

बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का...

तेजस्वी ने बिहार को बताया पिछड़ा राज्य, BJP ने किया पलटवार,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है।...

नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या, जांच...

पटना : पटना सिटी के खुसरुपुर थाने इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img