गुजरात की तरह बिहार में भी आरक्षण खत्म करेगी भाजपा

अतिपिछड़ा आरक्षण को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा दावा

Patna-आरक्षण खत्म करेगी भाजपा- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि अतिपिछड़ों के आरक्षण के सवाल पर सुशील मोदी और भाजपा बुरी तरह से एक्सपोज हो गये हैं. अब यह बात बिहार के आम आदमी तक पहुंच चुका है कि भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है.

अब वह इस दाग को मिटाने के लिए हर दिन बयान देते फिर रहे हैं. ललन सिंह ने कहा कि अतिपिछडों की आवाज है  नीतीश कुमार, यह नीतीश कुमार ही थें, जिन्होंने अतिपिछड़ों को पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया, निकाय चुनाव में आरक्षण दिया. इसलिए अति पिछड़ों में नीतीश  कुमार को लेकर कोई भ्रम नहीं है.

आरक्षण खत्म करेगी भाजपा, अतिपिछड़ों में इस पर कोई संशय नहीं

ललन सिंह ने कहा कि गुजरात में भी भाजपा ने पंचायत चुनाव से आरक्षण को खत्म कर दिया. पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य सीट की अधिसूचना जारी कर चुनाव संपन्न करवाया था, अब वह वही साजिश बिहार में करने जा रही है, उसकी कोशिश आरक्षण को खत्म करने की है. भाजपा का चेहरा ही आरक्षण विरोधी है.

लेकिन नीतीश कुमार के रहते अतिपिछडों का आरक्षण को खत्म करने की मंशा सफल नहीं हो सकती.

यहां बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने अतिपिछड़ों का आरक्षण रद्द कर इन

सीटों पर सामान्य सीट मान कर अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया,

जिसके बाद चुनाव आयोग की ओर से निकाय  चुनाव को स्थगित कर दिया,

जदयू इसे भाजपा की साजिश बताते हुए दावा कर रही है कि

किसी भी हालत में अतिपिछड़ों का आरक्षण को समाप्त करने की इजाजत नहीं दी जायेगी.

जबकि भाजपा इसके लिए जदयू को जिम्मेवार बता रही है.  

विधान सभा उपचुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों का एलान

तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार चार को रौंदा

Saffrn

Trending News

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img