कांग्रेस से BJP में आये जीशान को भाजपा देगी तोहफा, क्या मिलेगा पढ़ें…

पटना: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे जीशान हैदर को BJP में शामिल होने के बदले अब भाजपा बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। एक जानकारी के मुताबिक यूपी कांग्रेस के बड़े चेहरों में से एक जीशान हैदर लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गये थे अब इसके बदले यूपी BJP उन्हें मंत्री पद देने की तैयारी में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने यह तय कर लिया है कि यूपी में आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में जीशान को भी मंत्री पद मिलेगा।

बेदाग मुस्लिम चेहरा की तलाश में BJP

राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोट को रिझाने के लिए जीशान को प्रोजेक्ट करना चाह रही है। इतना ही नहीं भाजपा यह भी मौका तलाश रही है कि एक मुस्लिम चेहरा जो बेदाग हो और मीडिया में भी सरकार का पक्ष मजबूती से रख सके। अब BJP की यह तलाश जीशान के रूप में खत्म हो गई है। फ़िलहाल जीशान किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं ऐसे में उन्हें पहले किसी आयोग की जिम्मेदारी दी जाएगी और फिर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

Manipur में जल्दी शांति हो बहाल, गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ की बैठक दिया निर्देश

जीशान पर दांव क्यों?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पसमांदा समाज में अपना पैठ बनाने में जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा ने दानिश को मंत्री तो बनाया लेकिन फिर भी BJP को लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं मिला। अब एक बार फिर भाजपा जीशान को आगे कर शिया समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  राजधानी Patna में जल्द ही खत्म होगा जाम का झाम, नीतीश सरकार ने बना लिया मास्टरप्लान
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates