BJP जाएगी 100 के नीचे, देश संविधान से चलता है न कि जाति और धर्म से- आलोक मेहता

समस्तीपुर: समस्तीपुर के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी आलोक मेहता ने चुनाव को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राजद से टिकट मिलने के बाद आलोक मेहता लगातार पूरे संसदीय क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों से मिल रहे हैं तथा इसी क्रम में उन्होंने आज शहर के उजियारपुर के लखनीपुर पट्टी में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की।

बातचीत करते हुए कहा कि उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में बेरोजगारी एवं किसानों की समस्या हमारा प्रमुख मुद्दा है। हजारों की संख्या में यहां के लोग ट्रेनों में जानवरों की तरह भरकर अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए जाते हैं और वहां भी उन्हें अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उजियारपुर को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन यहां के किसान अपनी फसलों को औने-पौने दामों में बेचते हैं। जबकि किसानों से खरीदे गए फसलों को व्यापारी दुगने दामों में बेचते हैं।

उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है ना कि धर्म से और देश के लोग संविधान के साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा के 400 पार वाले नारे पर राजद विधायक ने कहा कि वास्तव में अगर मोदी जी आ गए तो सब कुछ 400 पार कर देंगे। लेकिन जनता 400 पार नहीं जाना चाहती, जनता 100 के नीचे आना चाहती है।

समस्तीपुर से आर के रौशन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PAWAN तो पवन हइये है, कौन रोक सकता है, चुनाव से पीछे हटने की बात पर पवन सिंह का दो टूक

BJP BJP BJP

BJP

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...