रुपौली उपचुनाव पर BJP का बड़ा दावा, 5 बार के विधायक चुनाव लड़ें या 10 बार के…

Rupauli : रुपौली विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब एक बार फिर बिहार की राजनीति तेज होने लगी है। उप चुनाव को लेकर जदयू ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है तो राजद में अभी भी मंथन चल रहा है। आज लालू यादव से मिलने रुपौली विधानसभा की पूर्व विधायक एवं पूर्णिया लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी बीमा भारती भी पहुंची थी। लालू यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीमा भारती ने कहा कि आज शाम में सिंबल मिल जाएगा।

रुपौली से वे खुद चुनाव लड़ेंगी या फिर इनके पति चुनाव लड़ेंगे। बीमा भारती के दावेदारी के बाद अब भाजपा ने पहली बार पलटवार किया है और कहा कि रुपौली विधानसभा सीट से चाहे कोई भी चुनाव लड़ लें यह सीट हमेशा एनडीए की रही है और इस बार भी जीत एनडीए के उम्मीदवार कलाधर मंडल की ही होगी। मामले में भाजपा के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह सीट एक बार फिर एनडीए जीतने जा रहा है।

एनडीए की तरफ से जदयू ने कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया है और निश्चित रूप से वे रुपौली विधानसभा सीट जीत कर आएँगे। यह फर्क नहीं पड़ता है कि वहां से पांच बार के पूर्व विधायक चुनाव लड़ें या 10 बार के। यह एनडीए की सीट रही है और जनता ने हमेशा एनडीए को जनादेश दिया। उप चुनाव में भी एनडीए ही यह सीट जीतेगा।

यह भी पढ़ें- केंद्र में Minister बनने के बाद मांझी ने सीएम नीतीश से की मुलाकात

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

BJP BJP BJP BJP

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...