पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और भाजपा की जीत के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने दरभंगा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में आपदा वाली सरकार का अंत हो गया है। अब दिल्ली की जनता को सही मायने में विकास देखने के लिए मिलेगा।
नितिन नवीन ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को भ्रष्टाचारी और अराजकतावादी की पार्टी बताया और कहा कि दिल्ली जनता ने काफी मौका दे दिया और इस बार जांच परख कर उन्हें नकार दिया।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं। दिल्ली की जनता ने फरेबी सरकार से दिल्ली को मुक्ति दिलाई है और भाजपा को भारी बहुमत से सरकार चलाने का मौका दिया है। दिल्ली की डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को गति देगी। दिल्ली का अब सर्वांगीन विकास होगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Jewelry Showroom में लूट मामले में दो महिला गिरफ्तार, लूट का सामान…
दरभंगा से वरुण ठाकुर और पटना से अंशु झा की रिपोर्ट
BJP BJP BJP