Advertisement
Advertisement

शिवानंद के बयान पर बीजेपी का सीएम नीतीश पर तंज

नीतीश कुमार को ले लेनी चाहिए राजनीति से संयास- राम सागर सिंह

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने राजद के राज्य परिषद बैठक में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कह दिया कि 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें

और वह खुद आश्रम खोलें जिसमें मैं भी चलूंगा. अब इस बयान पर सियासत तेज हो गई है.

बीजेपी प्रवक्ता डॉ. राम सागर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सामने उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को आश्रम जाने की

नसीहत दे दी अब नीतीश कुमार को राजनीति से त्याग ले लेनी चाहिए.

शिवानंद तिवारी ने एक मित्र के नाते अच्छी सलाह दी है.

मुख्यमंत्री का दिमाग जब से काम करना बंद कर दिया है तब से बिहार की जनता ने

115 से 45 पर ला दिया. वैसे भी मुख्यमंत्री को राजनीति से संयास ले लेनी चाहिए.

शिवानंद तिवारी ने नीतीश को आश्रम चले जाने की दी थी सलाह

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा की

रणनीति बनाने में लगे हैं, वहीं राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को तेजस्वी को

सत्ता सौंप देने की बात कह दी है. इसी क्रम में शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश को आश्रम में

खोलने और वहां राजनीतिक प्रशिक्षण देने की सलाह भी दे दी है.

शिवानंद तिवारी के नीतीश कुमार को आश्रम चले जाने की सलाह के बाद बिहार की सियासत गर्म हो चली है.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने की थी तेजस्वी को सत्ता सौंपने की मांग

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक में बुधवार को राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

मंच पर लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्धकी, रामचंद्र पूर्वे, शिवानंद तिवारी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे. मंच पर जब राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ 2025 में तेजस्वी को सत्ता सौंपने की मांग भी कर डाली.

शिवानंद तिवारी ने कहा, नीतीश कुमार ने कहा था कि एक आश्रम खोला जाए.

2025 में नीतीश कुमार तेजस्वी को बिहार की कमान देकर आश्रम चलें. आश्रम में राजनीतिक प्रशिक्षण देने कलम किया जाएगा. मैं खुद भी आश्रम साथ चलूंगा. शिवानंद तिवारी के नीतीश कुमार को आश्रम सलाह दिए जाने के बाद चर्चा शुरू है कि क्या शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को राजनीतिक सन्यास लेने की सलाह दे दी है.

शिवानंद तिवारी: नीतीश ने तेजस्वी को बढ़ाने का किया था इशारा

शिवानंद तिवारी का बयान ऐसे वक्त में आया है जब पिछले दिनों नीतीश कुमार ने खुद तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अब इन्हीं लोगों को आगे बढ़ाना है. नीतीश ने यह भी कहा था कि बिहार की सियासत में युवाओं को आगे बढ़ाना है. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार खुद देशभर में घूमकर सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं. ऐसे में शिवानंद तिवारी का तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने की बात कई मायनों में खास बन जाता है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

राज्य भ्रमण पर निकलेंगे सीएम नीतीश, जनता का जानेंगे हालचाल-उपेंद्र कुशवाहा

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...