BJP का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर शुरू, डिप्टी सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

नवादा : जिले में रविवार से भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ. यह प्रशिक्षण वर्ग 4 जनवरी तक चलेगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी सहित कई मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया. उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं संबोधित किया. उसके बाद पार्टी के अन्य नेता भी संबोधित किए.

जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के आज पहले दिन सुबह में पंजीयन की व्यवस्था की गई है. भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है. सुबह 9 बजे जिला कार्यालय में पंजीयन के लिए काउंटर पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे. प्रशिक्षण वर्ग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

बताया जा रहा है इनके अलावा जनक राम, नंदकिशोर यादव, राकेश सिन्हा आदि नेता सत्र को संबोधित करेंगे. तीसरे दिन इस वर्ग का समापन भाजपा के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया द्वारा किया जाएगा. मीडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के जिला स्तरीय कई नेता भाग लेंगे. जबकि अपेक्षित लोगों की सूची में जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक, जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आईटी सेल के जिला संयोजक, सह संयोजक एवं विधानसभा संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक, जिला के प्रदेश भाजपा, प्रकोष्ठ, मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य के अलावा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हैं.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिखने लगा है असर, 220 युवाओं को मिला आईटी सेक्टर में रोजगार

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...