Chatra में इंतकाम का खूनी खेल! पूर्व पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौ;त के घाट

Chatra: Chatra जिले के हंटरगंज में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला के पूर्व पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी पूर्व पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Read More: कैमूर : तीन दिवसीय पासपोर्ट वैन शिविर का शुभारंभ, DM नितिन कुमार सिंह ने किया उद्घाटन…

महिला के वर्तमान पति ने पूर्व पति पर लगाया आरोप

दिल दहला देने वाली यह घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के गयघाट गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 8 बजे, 25 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ मिला। पूनम के वर्तमान पति योगेंद्र भुइयां ने आरोप लगाया है कि कुरखेता निवासी पूर्व पति किशोरी भुइयां ने रंजिश के कारण पूनम को बंदूक की गोली से निशाना बनाया।

प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के कारण की गई हत्या- पुलिस

इस बारे में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Chatra सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी किशोरी भुइयां की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस हत्याकांड ने एक बार फिर चतरा में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी रंजिश के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!