3 दिवसीय पासपोर्ट वैन शिविर का शुभारंभ, DM ने किया उद्घाटन

कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर है जहां विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए तीन दिवसीय पासपोर्ट वैन शिविर का शुभारंभ किया गया है। यह शिविर 10 फरवरी से 12 फरवरी तक समाहरणालय परिसर भभुआ में आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज यानी मंगलवार को कैमूर के जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया। कैमूर जिले के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने और नवीकरण कराने का यह एक सुनहरा अवसर है।

कैमूर जिले के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने और नवीकरण कराने का यह एक सुनहरा अवसर है – DM नितिन कुमार सिंह

समाहरणालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट वैन शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह और डिप्टी पासपोर्ट ऑफिसर रेयाज नाजमी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं के लिए पहुंचे। शिविर के माध्यम से नए पासपोर्ट आवेदन, नवीकरण, नाम और पता संशोधन सहित अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। पासपोर्ट वैन में आधुनिक तकनीक से बायोमेट्रिक, फोटो और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।

Kaimur DM 1 1 22Scope News

इस शिविर का उद्देश्य है कि जिले के लोगों को पासपोर्ट से जुड़ी सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं – जिलाधिकारी

डीएम नितिन कुमार सिंह ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य है कि जिले के लोगों को पासपोर्ट से जुड़ी सभी सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े। डिप्टी पासपोर्ट ऑफिसर रेयाज नाजमी ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध है। शिविर में पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन और पासपोर्ट विभाग की इस पहल की सराहना की। कुल मिलाकर पासपोर्ट वैन शिविर कैमूर जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

Kaimur DM 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : ‘पासपोर्ट जारी करने के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है पुलिस जांच’, अब 10 दिनों में वेरिफिकेशन

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...