Saturday, July 12, 2025

Related Posts

झारखंड पुलिस शिक्षा व परोपकार कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए होगी बोर्ड की बैठक एक को

रांची: पुलिस शिक्षा व परोपकार कोष –  झारखंड पुलिस शिक्षा और सहायता कोष से आर्थिक मदद को लेकर बोर्ड की  बैठक का आयोजन किया जायेगा। यह बैठक 1 सितंबर को (गुरुवार) झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में होगी।

पुलिस शिक्षा व परोपकार कोष

इस बैठक में मुख्यालय के एडीजी, अभियान एडीजी, प्रोविजनल आईजी, कार्मिक डीआईजी, सीआईडी डीआईजी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष की भागीदारी के लिए आह्वान किया गया है।