Commercial Advertisment

IIT पटना में ‘कैंपस इमर्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन

पटना: शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के प्रांगण में “कैंपस इमर्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में नामांकित विद्यार्थियों के पहले चरण के हाइब्रिड एकेडमिक प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में IIT पटना के निदेशक प्रो टी एन सिंह उपस्थित थे। उनके साथ मंच पर डीन, एडमिनिस्ट्रेशन प्रो ए के ठाकुर, एडीन डॉ एन के तोमर, एडीन आरएंडडी डॉ अनूप केशरी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव मिश्रा एवं चेयरमैन MES नीरज राजहंस उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत नीरज राजहंस द्वारा किया गया। डीन रिसोर्स, डॉ एन के तोमर ने कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा संचालित प्रमुख पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • 5 वर्षीय BBA-MBA कार्यक्रम
  • 5 वर्षीय BS-MS (AICS/CSDA)
  • 4 वर्षीय BS (AICS/CSDA)
  • 3 वर्षीय B.Sc. (Hons.) (AICS/CSDA)
  • 3 वर्षीय BBA कार्यक्रम

यह भी पढ़ें – बिहार में हर चार में से तीन मतदाताओं ने भरे गणना प्रपत्र, 14 दिन शेष…

प्रो ए के ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें संस्थान के मूल्यों, अनुशासन और अवसरों के प्रति जागरूक किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो टी एन सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में आगे बढ़ने, स्वयं में सुधार करने और अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। केवल एक अंक कम या एक प्रतिशत अधिक किसी व्यक्ति की असली क्षमता को निर्धारित नहीं करता। यह केवल उस दिन की परिस्थिति को दर्शाता है, न कि आपकी मेहनत, सोच या प्रतिभा को।

1 165 22Scope News

अक्सर लोग लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते, और इसका कारण उनकी योग्यता नहीं, बल्कि परिस्थितियाँ, मानसिक स्थिति या प्रक्रिया की जटिलता होती है। अगर कोई छात्र केवल 1.01% से पीछे रह जाता है, तो इसका अर्थ यह नहीं कि वह कमजोर है। अपनी कहानी खुद लिखो। तुम्हारी मेहनत, तुम्हारा समर्पण और आत्मविश्वास ही तुम्हारी पहचान बनेगा। चाहे दुनिया में कितना भी शोर हो, तुम्हें वह ‘शेर’ बनना है जो स्पष्ट सोच, आत्मबल और साहस के साथ अपनी नई शुरुआत करता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक और सामाजिक परिवेश से परिचित कराना था, बल्कि उन्हें प्रेरित करना भी था कि वे अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करें। वर्तमान में IIT पटना में हाइब्रिड एडमिशन प्रोग्राम का दूसरा चरण प्रगति पर है। योग्य विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए IIT पटना के एडमिशन सेल से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  BSRTC बस में सफर के लिए जेब में कैश रखने की नहीं होगी जरूरत, जल्द ही…

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...