कोसी नदी में डूबी नाव, बाल-बाल बचे लोग, 4 मोटरसाइकिल लापता

सहरसा : बिहार के सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां महिषी राजनपुर के समीप कोसी नदी में नाव डूब गई। हालांकि नाव पर सवार लोग किसी तरह नजदीकी पीपा पुल का सहारा लेते हुए बच गए। लेकिन नाव डूबने से नाव पर सवार लगभग चार मोटरसाइकिल डूब गया। वैसे गोताखोर द्वारा कुछ मोटरसाइकिल को तलाश कर निकाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राजनपुर घाट से नाव खुलने के बाद तटबंध के अंदर के इलाके में जा रही थी। नाव पर क्षमता से अधिक यात्री और वाहन लदे होने की सूचना भी वहां से निकल कर आ रही है। जिला प्रशासन द्वारा कई नाव का निबंधन है वावजूद कई नाव वगैर निबंधन के अवैध संचालित हो रहा है। बहरहाल, डूबे नाव की तलाश जारी गाड़ी डूबने की सूचना पुष्टि हुई है लेकिन कोई व्यक्ति डूबे हैं या नही इसकी तलाश जारी है। मामले में अंचलाधिलारी महिषी ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पानी में डूबे हुए मोटरसाइकिल को निकाला गया है और निकाला भी जा रहा है।

यह भी पढ़े : खगड़िया लोकसभा के मतदान केंद्र संख्या-12 व 13 पर मतदान का बहिष्कार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार झा की रिपोर्ट 

कोसी नदी कोसी नदी

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...