बॉबी साव को गिरफ्तार कर रांची लाया गया

रांची: डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू साव को गोली मारने वाला अपराधी बॉबी साव को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है.

घटना को अंजाम देने के बाद बॉबी साव और उसकी पत्नी बिनीता मंगलवार रात को लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के भौरों गांव में अपने फूफा ससुर शिशिर प्रजापति के घर में छिपा था.

इसी बीच एटीएस की टीम को भनक मिली कि बॉबी साव लोहरदगा के घर में छिपकर बैठा हुआ है. इसके बाद बॉबी साव को पकड़ने के लिए एटीएस और पतरातू थाना की पुलिस भौंरो गांव पहुंची.

उस वक्त घर में शिशिर की पत्नी, बेटी और बेटा मौजूद थे. एटीएस की टीम ने बॉबी को गिरफ्तार किया और अपने साथ रांची ले आयी.

इसके बाद बुधवार की सुबह बॉबी की पत्नी वापस अपने घर चली गयी. बीते सात जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन साव के साथ बॉबी खान भी शामिल था.

गिरफ्तार अपराधी जेल में बंद अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे मोटी रंगदारी वसूलने का काम करते थे.

एटीएस की टीम ने अमन साहू गिरोह के चंदन साव समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने गैंग के सदस्य बॉबी खान के बारे में जानकारी दी थी.

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...