मुंगेर : धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा सातबिग्घी टाल के एक कुंए से पुलिस ने रविवार को नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया। घास काटने गए लोगों ने बच्ची का शव कुंए में देखा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतका औड़ाबगीचा गांव निवासी शैलेन्द्र यादव का 17 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी थी। वह 25 अक्टूबर की सुबह नौ बजे से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद दूसरे ही दिन स्थानीय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि घर में खाना बनाने में मां का सहयोग करने के लिए बड़े भाई ने बहन को डांट-फटकार लगाई।
वहीं बड़े भाई विपुल ने बहन को कहा कि बड़ी होते जा रही और खाना बनाना नहीं आता है। सीख लो वर्ना शादी-ब्याह होने के बाद ससुराल में काफी मुश्किल होगी। बस इतनी सी बात पर गुस्सा होकर वह घर से भाग गई। आशंका जताई जा रही है कि गुस्से में आकर उसने कुंए में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, घटना में अपर थाना प्रभारी घायल
यह भी देखें :
कुमार मिथुन की रिपोर्ट


