Bokaro : साक्षर आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक में 112 की हुई प्रोन्नति…

Bokaro : आज पुलिस उपमहानिरीक्षक कोयला क्षेत्र बोकारो के कार्यालय परिसर में एक पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में साक्षर आरक्षी से नव प्रोन्नत प्राप्त कुल 112 सहायक अवर निरीक्षकों में से 80 सहायक अवर निरीक्षकों को  उनके रैंक का प्रतीक चिन्ह लगाया गया।

Bokaro : अवर निरीक्षकों को उनके रैंक का प्रतीक चिन्ह लगाया गया

इस समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक कोयला क्षेत्र बोकारो सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन एवं सार्जेंट मेजर जॉय प्रभाकर लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने नव प्रोन्नत प्राप्त सहायक अवर निरीक्षकों को उनके रैंक का प्रतीक चिन्ह लगाया।

इस मौके पर बोलते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक कोयला क्षेत्र बोकारो सुरेंद्र कुमार झा ने उपस्थित 80 नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों सम्मानित करते हुए उन सभी को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

राज्यसभा चुनाव में सबसे खास बना जयराम महतो का वोट, आखिर...

रांची: गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुई वोटिंग में सभी 81 विधायकों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।...