Bokaro Accident : सेक्टर 1 के कैंप 2 स्थित तिरंगा पार्क के सामने चौक पर एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर बीच सड़क पर ही पलट गई जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : टांगी से काटकर बुजर्ग को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार ने ही काट डाला…
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर बालू खाली कर लौट रहा था और वह पर्यावरण चौक के पास से आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर तिरंगा पार्क चौक पर पहुंचा, सर्किट हाउस की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आईं।

Bokaro Accident : पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर ले आई थाना
कार चालक भी इस हादसे में सुरक्षित बच गया। कार की संख्या जेएच 09बीए 2979 थी, जबकि ट्रैक्टर पर कोई नंबर नहीं लिखा था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत सिटी थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। यह हादसा सिटी थाना क्षेत्र में हुआ था, और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : पत्थर लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार हो रौंदा, मौके पर पहुंच गई दो थानों की पुलिस, हुआ क्या जाने…
यह घटना सड़क सुरक्षा की अहमियत को और भी स्पष्ट करती है। तेज रफ्तार और लापरवाही से हुए इस हादसे ने यह साबित किया कि यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। यदि दोनों वाहन चालक थोड़ी सावधानी बरतते, तो शायद यह हादसा टल सकता था। इस तरह के हादसों से बचने के लिए हमें हमेशा सड़क पर सतर्क रहना चाहिए।
बोकारो से चुमन की रिपोर्ट–
Highlights


