Ramgarh Accident : चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने एक के बाद एक 5 वाहनों में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत…

Ramgarh Accident : रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक के बाद एक पांच वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हाय रे बालू! सोना खरीदना आसान है पर बालू मुश्किल, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने… 

Ramgarh Accident : घटना के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद सड़क दोनों तरफ से जाम हो गई जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाने में सफलता पाई।

ये भी पढ़ें- Giridih : दादी के अंतिम संस्कार में आया पोता बराकर नदी में समाया, मौत… 

ट्रक चाल की मौत, चार घायल

मिली जानकारी के मुताबिक चुट्टूपालू घाटी पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में ही फंस गया। ट्रेलर ने सबसे पहले दो ट्रकों में टक्कर मारी जिसके बाद उसने एक चार पहिया कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क पर ही पलट गई।

ये भी पढ़ें- Bokaro Rape : खून का रिश्ता तार-तार, मां ही निकली बेटी की कातिल, इस वजह से कर दी हत्या… 

कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर ने दो बाइक में भी टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर ही जा गिरे। घटना के बाद घाटी में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने ट्रक ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...