Advertisment

Garhwa Murder : टांगी से काटकर बुजर्ग को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार ने ही काट डाला…

Garhwa Murder : राज्य में डायन बिसाही में हो रहे कत्लेआम की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। इसी दौरान गढ़वा में एक दर्दनाक घटना घटी है जहां एक वृद्ध व्यक्ति की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राम धनी बैठा के रुप में हुई है। मामला धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव का बताया जा रहा है। इस घटना का आरोप उसके ही रिश्तेदार पर लगा है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget-2025 : हेमंत सरकार का अबुआ बजट आज होगा पेश, जाने क्या हो सकता है इसमे खास… 

डायन बिसाही को लेकर कई दिनों से चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बुजुर्ग के पिछले कुछ माह से डायन बिसाही को लेकर अपने भतीजे राजेश्वर बैठा और संजय बैठा के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान राजेश्वर बैठा के भाई मनोज बैठा की अचानक मौत हो गई। इस मौत का आरोप डायन बिसाही में राम धनी बैठा पर लगा। जिसके बाद से विवाद और भी गहरा होता गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : आया था अस्पताल इलाज कराने, चक्कर खाकर गिरा और हो गई मौत… 

Garhwa Murder : हत्या से पहले मृतक का तोड़ा घर

इसी बीच कल राजेश्वर बैठा छुट्टी पर घर आया था। कल सुबह उसने बुजुर्ग के घर पर हमला कर दिया और उसके घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच शाम को जब बुजुर्ग अपने घर पहुंचा। बुजुर्ग को देखते ही रामेश्वर ने आव देखा ना ताव पास में रखे पास में रखे टांगी से जोरदार हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi से यूपी सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन… 

इस हमले में बुजर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...