खतियान आधारित नियोजन और स्थानीय नीति लागू करने के लिए दौड़ा बोकारो व धनबाद

खतियान आधारित नियोजन और स्थानीय नीति लागू करने के लिए दौड़ा बोकारो व धनबाद

धनबाद : खतियान आधारित नियोजन और स्थानीय नीति लागू करने के लिए दौड़ा बोकारो व धनबाद- भाषा

आंदोलन के बाद अब 1932 की खतियान का आंदोलन तेज होने लगा है.

पूरे झारखंड में 1932 के खतियान को लेकर झारखंडी मांग कर रहे हैं और

सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है.

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की ओर से आयोजित रन फॉर 1932 खतियान,

बोकारो से चलकर रविवार को धनबाद पहुंचा. उससे पहले बलियापुर स्थित बिनोद धाम में युवाओं ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके बाद रन, रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गयी.

झारखंड की सरकार से है लड़ाई- जयराम

jairam 22Scope News

इस अवसर पर छात्र नेता जयराम महतो ने कहा कि झारखंडी जनमानस अपने हक के लिए खतियान आधारित नियोजन एवं स्थानीय नीति, उद्योग नीति लागू करने के लिए झारखंड दौड़ रहा है. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई सीधे झारखंड की सरकार से है. छात्र नेता जयराम महतो ने कहा कि राज्य बने हुए 22 साल हो गया. झारखंड का युवा जवान हो गया. अब लड़ाई सीधे झारखंड की सरकार से है. जब तक सरकार खतियान नीति मान नहीं लेती है, तब तक लोग मानने वाले नहीं हैं. यहां के कोयला, बालू, पत्थर पर चंद बाहरी लोगों का कब्जा है. वह लाखों कमा रहे हैं और हमारे भाई बंधु और माताएं मजदूरी के लिए पलायन कर रही हैं.

अमित महतो ने सरकार खिलाफ निकाली भड़ास

amit mahto 2 22Scope News

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले धनबाद के बोकारो से चली रण फॉर 1932 खतियान का कारवां हजारों की संख्या में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंचा. कारवां का नेतृत्व कर रहे जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो ने आंदोलन में शामिल युवाओं में जोश भरा और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने हेमन्त सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने अगर खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति को लागू नहीं किया तो सरकार को सत्ता सुख भोगने नहीं दिया जाएगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

सोशल मीडिया में #Release_STET19_Notification कर रहा ट्रेन्ड, बेरोजगार युवक कर रहें है शिक्षक बहाली की मांग

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...