Advertisement
Advertisement

Bokaro : एक और CRPF के जवान ने फांसी लगाकर कर ली खुदखुशी, कुछ ही दिनों पहले छुट्टी पर आया था घर

Bokaro : झारखंड में इन दिनों जवानों के आत्महत्या का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हर रोज कोई ना कोई जवान खुदखुशी कर रहा है। इसी दौरान बोकारो के एलएच मोड़ में एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवान उत्सव कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : ईशान किशन की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेगी झारखंड टीम, जेएससीए ने की टीम की घोषणा… 

Bokaro : कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था जवान

घटना सिटी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मालूम हो कि उत्सव कुमार सीआरपीएफ के 26वीं बटालियन का जवान था। वह सोनाटाड रितुडीह पंचायत के मुखिया रेणु देवी का पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला JMM का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंप की ये मांग… 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और ना ही परिजनों ने कोई आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ का जवान कुछ दिनों पहले ही छुट्टी में घर आया था। जवान के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...