Bokaro : Edited Video – सेक्टर 4 के एक निजी स्कूल मिथिला एकेडमी में कक्षा 9 के एक छात्रा का
वीडियो एडिट कर वायरल करने का मामला सामने आया है.

वीडियो वायरल करने का आरोप इसी स्कूल के कक्षा 9 एवं11के छात्रों पर लगी है.
इस घटना को लेकर स्कूल के मुख्य गेट पर हंगामा शुरू हो गया,
हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी.

जब पुलिस आई तो हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस स्कूल में प्रवेश कराया जहां पुलिस के
उपस्थिति में प्रधानाचार्य के कमरे में बैठक हुई, सवर्णिम नारी शक्ति सुरक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन
माया पांडेय ने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा यह किया गया कृत्य है,कुछ बच्चों के नाम वीडियो ऑडिट

कर बच्चो के ग्रुप में वायरल (Edited Video) किया जा रहा था, बच्चे 20 की संख्या में आपस में ग्रुप बनाए हुए हैं.
कुल 20 -25 बच्चियों के साथ ऐसा किया गया है,स्कूल प्रबंधन से इस कृत्य में शामिल बच्चो को
चिन्हित कर उसे स्कूल से टीसी देने की मांग की गई है.जबकि स्कूल के प्राचार्य ने कुछ भी बताने
से इंकार कर दिया,तथा कैमरे से भागते नजर आए ।
Mohali student news : आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली छात्रा गिरफ्तार


















