JEHANABAD में युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में

जहानाबाद: प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद में अवैध हथियार लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बार बालाओं के साथ हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो भेलावर ओपी क्षेत्र के कनकबीघा गांव की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शादी समारोह में बार बालाएं डांस कर रही थी इसी बीच एक युवक हथियार के साथ स्टेज पर चढ़ कर बार बालाओं के साथ डांस करने लगा। डांस का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को लेकर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि हथियार लहराता हुआ एक वीडियो की सूचना मिली है।

पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो कनकबीघा गांव की जहां 26 अप्रैल को ग्रामीण सुरेश प्रसाद की बेटी की शादी में डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी प्रोग्राम में गांव का ही एक युवक हथियार लहरा रहा था। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी की बाद ही स्पष्ट हो पाएगा यह युवक हथियार कहां से लाया और या फिर युवक हथियार का सप्लायर है सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में नहीं थम रही मोटरसाइकिल की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD JEHANABAD

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...