रांचीः राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बुधवार को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया.
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल 16 प्लाटून हिस्सा लेंगे. इस बार के परेड में भारतीय सेना और ओडिशा पुलिस के भी एक एक प्लाटून हिस्सा ले रहे हैं.
एसएसपी ने किया परेड का निरीक्षणः रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को संपन्न हो गया. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने परेड का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के बाद एसएसपी ने परेड में शामिल सभी प्लाटून को आवश्यक निर्देश भी जारी किया, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक बेहतरीन परेड देखने को मिले.

















