Bokaro : 21 लाख की ठगी करने वाला पंकज कुमार त्रिपाठी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

79
Bokaro News
Bokaro News
Advertisment

Bokaro News: बोकारो में 21 लाख का ठगी करने वाला पंकज कुमार त्रिपाठी आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया है. पीड़ित ने आरोपी के बारे में बताते हुए कहा कि वह अभी तक करोड़ों का ठगी कर चुका है. साथ ही इसके ऊपर कई सारे केश भी चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड शिक्षक अभय सिंह से व्यावसायिक उपयोग के लिए पंकज त्रिपाठी ने साल 2010 में 21 लाख रुपये लिया था.

Advertisment

जहां आज कल करते हुए टालमटोल कर रहा था. जब दबाव दिया गया तो साल 2011 में कोर्ट में समझौता हुआ. जहां दो किस्तों में चेक दिया, जहां साढ़े 8 लाख रुपए का चेक बाउंस कर गया. पीड़ित ने आगे बताया कि इस घटना को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज किया तो कोर्ट ने पूरे पैसे सूद के साथ लौटाने के लिए आरोपी को कहा.

पंकज कुमार त्रिपाठी गिरफ्तार – आरोपी बचने के लिए अपना रहा था कई पैंतरे

आरोपी इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक अपील करते रहा लेकिन उसे रिलीफ नहीं मिला और अंत में फर्जीवाड़ा डॉक्यूमेंट बनाकर कहा कि 15 लाख लौटा दिए है, जिस पर हमने फिर FIR किया और अंत में आरोपी की गिरफ्तारी हुई. वहीं पुलिस का कहना है कि लंबे समय से गच्चा दे रहा था, आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

बोकारो से चुमन की खबर…

Bokaro – अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन, वेदांता परिवार शोक में डूबा

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates